Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

एअर इंडिया विमान हादसा: एलआईसी ने पालिसी धारक पीड़ितों के दावों के निस्तारण में दी विशेष रियायतें

इस त्रासदी के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए एक मानवीय पहल की है। निगम ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले एलआईसी पॉलिसीधारकों के दावों के निस्तारण में कई विशेष रियायतों की घोषणा की है।

14 Jun 2025

एअर इंडिया विमान हादसा: एलआईसी ने पालिसी धारक पीड़ितों के दावों के निस्तारण में दी विशेष रियायतें

कोलकाता। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना में विमान में सवार यात्रियों, चालक दल के सदस्यों सहित दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। इस त्रासदी के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए एक मानवीय पहल की है। निगम ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले एलआईसी पॉलिसीधारकों के दावों के निस्तारण में कई विशेष रियायतों की घोषणा की है।

एलआईसी ने अपने आधिकारिक बयान में हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मृतकों के परिजनों को दावों की प्रक्रिया में अब सामान्य नियमों की जटिलताओं से नहीं गुजरना होगा। विशेष रूप से इस मामले में मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी। इसके स्थान पर यदि सरकारी रिकॉर्ड में मृत्यु दर्ज है, केंद्र या राज्य सरकार अथवा संबंधित एयरलाइन प्राधिकरण द्वारा मुआवजा दिया गया है, तो उसे मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

बीमा निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ खड़ा है। दावों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा ताकि शोक संतप्त परिवारों को समय रहते आर्थिक राहत प्रदान की जा सके।

एलआईसी की तरफ से कहा गया है कि संस्था स्वयं भी प्रभावित परिवारों से संपर्क स्थापित करेगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और दावे शीघ्रता से निपटाए जा सकें। इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। परिजन या दावेदार किसी भी सहायता या जानकारी के लिए एलआईसी के कॉल सेंटर नंबर 022-68276827 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एअर इंडिया विमान हादसा: एलआईसी ने पालिसी धारक पीड़ितों के दा
इस त्रासदी के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए एक मानवीय पहल की है। निगम ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले एलआईसी पॉल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News